Email : info@jcmillgirlscollege.org

Contact Us : +91 751 2364456

+91 9926249500

WELCOME TO J.C. MILL GIRLS COLLEGE, BIRLA NAGAR, GWALIOR (M.P.)

Freshers Party 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)2020- विकसित भारत @2047

जे. सी. मिल कन्या महाविद्यालय ग्वालियर में दिनाँक 5.10.2026 से 10.10.2026 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)2020- विकसित भारत @2047 को महाविद्यालय मे विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अनुसार दिनाँक 5.10.2026 को डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता: 2047 में शिक्षा की परिकल्पना का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और 2047 में भारत की शिक्षा को कैसे देखती है उसे डिजिटल पोस्टर के द्वारा साँझा किया
दिनाँक 6.10.26 को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक है :शिक्षा में ए.आई का प्रयोग इसमें छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में ए.आई के लाभ एवं दुष्परिणामों पर अपने अपने विचार व्यक्त कर वर्तमान स्थिति में शिक्षा पर इसके प्रभावों की चर्चा की।
दिनाँक 8.10.26 को एन.ई. पी. 2020 में परिकल्पित विकास आधारित : साँस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति की ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रंजना सिंह चौहान सहित सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रही।
दिनाँक 9.10.2026 को महाविद्यालय में (भारत में शिक्षा का भविष्य )विषय पर पेनल चर्चा का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रंजना सिंह चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।पेनल चर्चा में कला,वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग के विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर भारत में शिक्षा का भविष्य विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Guru Purnima Utsav

 

Har Ghar Tiranga Abhiyan

Rastriya Swamsevak Sangh

15 August 2026 - Independence Day Celebration

 

National Cadet Corps

 

26 January 2026 - Republic Day Celebration

 

जै सी मिल्स कन्या महाविद्यालय में 1 जुलाई 2024 को दीक्षा आरंभ समारोह मनाया गया नए प्रवेशित छात्रों का स्वागत रोली चावल के साथ किया गया महाविद्यालय प्राचार्या डॉक्टर रंजना सिंह चौहान द्वारा स्वागत भाषण एवं स्टाफ की जानकारी दी गई एवं एवं कार्यक्रम में शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा

जे सी मिल कन्या महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्या वन वन मेंस्वयंसेवक द्वारासफाई कीऔर एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लिया स्वयंसेवकों द्वारा नीम जामुन पीपल तुलसीआम आदि को रोपित किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्यडॉक्टर रंजना सिंह चौहान ने एक पेड़ मां के नामकी शपथ दिलाईऔर कहांआओ हम पेड़ लगाएऔर प्रकृति को सुरक्षित बनाएं पेड़ है तो जीवन है जीवन है माविद्यालयकेसहायक प्राध्यापकडॉक्टर आदित्य डालमिया एवंअविनाश महाजनी कुलदीप श्रीवास्तव एवं समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निशा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करआभार व्यक्त किया

आज दिनांक 12.01.24 को जे.सी.मिल कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में युवा दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को सूर्य नमस्कार कराया गया तथा स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा बताए गए आदर्शों को जीवन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।

आज दिनांक 9/10/23 को जे.सी. मिल कन्या महाविद्यालय में "मेरी माटी मेरा देश"कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने अमृत कलश यात्रा निकाली l यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना सिंह ने कलश में मिट्टी एवं चावल अर्पित कर किया l कार्यक्रम में डॉ. सीमा भार्गव,डॉ. प्रीति बरुआ उपस्थित रहीं l छात्राओं ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने - अपने घर से मिट्टी एवं चावल एकत्रित कर अमृत कलश में समर्पित किए एवं पंच प्रण शपथ लेकर कलश यात्रा निकाली l छात्राएं देश के वीर जवानों को नमन करते हुए उत्साहित हुई कि उनके क्षेत्र की पवित्र मिट्टी को नई दिल्ली कर्तव्य पथ के पास अमर शहीदों की याद में बनाई जा रही अमृत वाटिका में अमृत कलश की मिट्टी को बिखेरा जाएगा l

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को जे.सी.मिल कन्या महाविद्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जय रोग अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉक्टर नितिन दुबे ,मुख्य वक्ता के रूप में रूरल स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर श्री जतिन बलेचा जी तथा रोजगार सृजन केन्द्र के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता श्री विष्णु शर्मा जी ने छात्राओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ कविता गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन डॉ गीता अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ निशा जैन डॉ साधना यादव ,वारुणी गौड, श्रीमती अंजलि पाठक ,श्रीमती शिखा चतुर्वेदी डॉअंजू श्रीवास्तव डॉ आदित्य डालमिया उपस्थित रहे तथा लगभग 100 छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

दिनांक 1/10/23 को जे. सी. मिल कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने "स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम"के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनीता तोमर एवं समस्त स्टाफ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहीं l

आज दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को जे.सी.मिल कन्या महाविद्यालय में मद्म निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज छात्राओं को नशा न करने और परिवार और आसपास के व्यक्तियों को नशा करने से रोकने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहे।

 
 

आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को जे.सी.मिल कन्या महाविद्यालय में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया तथा छात्राओं ने यह शपथ ली की 2027 तक देश को संपूर्ण साक्षर बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों छात्रों ने भाग लिया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजू श्रीवास्तव,मीरा जैन डॉ सुनीता तोमर डॉ भूमिका पांडे तथा समस्त स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

HOME | ABOUT US | DEPARTMENT | COURSES | STUDENTS | GALLERY | CO-CURRICULAR | ADMISSION | RESULT | CONTACT US

J.C. MILL GIRLS COLLEGE, GWALIOR

Birla Nagar, Gwalior (M.P.)
Contact Us : +91 751 2364456, +91 9926249500